Home / मौसम / mansoon entry in Rajasthan: इस दिन से राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री, जाने एंट्री से एग्जिट तक मानसून अपडेट

mansoon entry in Rajasthan: इस दिन से राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री, जाने एंट्री से एग्जिट तक मानसून अपडेट

mansoon entry in Rajasthan 2025 : इस साल 2025 में राजस्थान में लगातार 10- 12 दिन में जोरदार बारिश शुरू हो चुकी है, क्योंकि इस समय मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश प्री मानसून की हो रही है, इसके बाद ही मानसून की बर्षा शुरू हो जाएगी, राजस्थान में हमेशा दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश होती है जो इस साल ही बीते वर्षों की बजाय पहले पहुंच जाएगी।

mansoon entry in Rajasthan | राजस्थान में 20 जून को मानसून की एंट्री

भारतीय क्षेत्र के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण पश्चिम की मानसून से बरसात होती है जो, हरियाणा राजस्थान पंजाब एमपी यूपी समेत अन्य राज्यों को प्रभावित करती है, इससे कृषकों को फसलों में भारी लाभ मिलता है, धान एवं दलहन फसलें ज्यादातर मानसून पर ही निर्भर करती हैं, इस बार जल्दी मानसून के पहुंचने से किसानों को भी मानसूनी बारिश का लाभ मिलेगा। वही राजस्थान की बात करें तो इस साल बांसवाड़ा जिले में सबसे पहले 20 जून के आसपास मानसून की एंट्री हो जाएगी। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। इससे पहले 5 दिन मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में जमकर मानसूनी बारिश होगी, एवं इसके बाद यह राजस्थान में प्रवेश करेगी।

5 दिनों में राजस्थान में पहुंचेगा मानसून

Imd (भारतीय मौसम विभाग) के अनुसार इस समय यानी 5 जून तक महाराष्ट्र के तकरीबन आधे हिस्से में मानसून कवर कर चुका है, इसके बाद ताजा आंकड़ों के मुताबिक आगामी 15 जून को मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी एवं सिर्फ 5 दिनों में यह मध्य प्रदेश को कवर करके 20 जून तक बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करता हुआ राजस्थान के अन्य जिलों में प्रवेश करेगा, वही आगामी 5 दिनों में कोटा एवं उदयपुर जिले में 25 जून तक मानसून की बरसात होगी, वही प्रदेश के अन्य जिलों जैसे, जयपुर जोधपुर भरतपुर अजमेर हनुमानगढ़ सहित अन्य जिलों में 30 जून तक मानसूनी बारिश होगी।

इस जिले में सबसे पहली मानसूनी बारिश

प्रदेश के बीकानेर जैसलमेर झुंझनू आदि जिलों में 5 जुलाई को मानसून की बरसात होती हुई, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की और आगे बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में मानसून की बारिश कवर कर लेगी, इस दौरान झमझम बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष साधारण सालों की बजाय अधिक वर्षा होगी जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।

सामान्य की बजाय अधिक बारिश

भारत में प्रत्येक वर्ष मानसूनी बारिश जून से सितंबर के बीच होती है, जो मुख्यत दक्षिण पश्चिम क्षेत्र से आती है, यह प्रणाली देश के अधिकतर क्षेत्रों में प्रभाव डालती है, उधर साल 2025 में मौसम विभाग ने अन्य वर्षों की बजाय इस साल 2025 में मानसून 125 फीसदी तक होगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक वर्षा कृषि प्रधान देश हेतु फायदेमंद साबित होगी।

उधर मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान राज्य में मानसून बांसवाड़ा उदयपुर जिले से होगी। जो शुरुआती दिनों में ही इन जिलों में बंपर बारिश करेगी। इसके अलावा अबकी बार प्रदेश के टोंक क्षेत्र में साधारण वर्षा बताई गई है। तो चितौड़गढ़, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा में अधिक, सवाई माधोपुर एवं जयपुर में बीते वर्ष की बजाय कम बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *